फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   FIR against three including block chief and former chief of Pandarikripal

Gonda News: पंडरीकृपाल की ब्लॉक प्रमुख व पूर्व प्रमुख समेत तीन पर एफआईआर

Sun, 29 Dec 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
FIR against three including block chief and former chief of Pandarikripal
गोंडा। पंडरीकृपाल की ब्लाॅक प्रमुख प्रियंका गौतम व पूर्व प्रमुख राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह समेत तीन के खिलाफ नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई है। विशुन बैरिया गांव निवासी शिव बिहारी पांडेय ने सीजेएम के न्यायालय में याचिका दायर की थी। नगर कोतवाल संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि सीजेएम के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पंडरी कृपाल ब्लाॅक में प्रमुख पद पर चुनी गईं प्रियंका गौतम को देवरिया जनपद के विकासखंड भागलपुर मैल के करैला गांव निवासी बताया गया है। आरोप है कि कूटरचित तरीके से ग्राम महादेवा, मौजा विशवा दामोदर, पड़रीकृपाल, थाना कोतवाली देहात के पते पर निवास प्रमाणपत्र हासिल करके प्रियंका गौतम ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर ली। यह भी आरोप है कि पूर्व प्रमुख राजीव कुमार सिंह से मिलीभगत कर प्रियंका ने ब्लाॅक के सरकारी बजट का बंदरबांट किया। इसमें विशुनपुर बैरिया के दुष्यंत प्रताप सिंह भी मददगार रहे। शिव बिहारी पांडेय ने आरोप लगाया कि ब्लॉक में फर्जी भुगतान भी हुआ, कई कार्यों में दो- दो बार भुगतान कर दिया गया। न्यायालय ने मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया। नगर कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed