{"_id":"6a513540da3abe05ff0fd023","slug":"fir-against-manager-for-molesting-female-teacher-gonda-news-c-100-1-slko1026-162016-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शिक्षिका से छेड़छाड़ में प्रबंधक पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शिक्षिका से छेड़छाड़ में प्रबंधक पर एफआईआर
Fri, 10 Jul 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज के एक निजी विद्यालय की शिक्षिका से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने विद्यालय प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के भाई के अनुसार उनकी बहन पिछले एक वर्ष से विद्यालय में पढ़ा रही थी।
आरोप है कि प्रबंधक उस पर गलत नजर रखता था, जिससे परेशान होकर उसने करीब एक माह पहले नौकरी छोड़ने का निर्णय लिया था। हालांकि बकाया वेतन न मिलने के कारण वह विद्यालय जाती रही। शुक्रवार सुबह वह वेतन मांगने विद्यालय पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद प्रबंधक ने कक्षा में पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और बाद में कार्यालय में ले जाकर छेड़छाड़ की। इससे वह घबरा गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन विद्यालय पहुंचे और शिक्षिका को उपचार के लिए सीएचसी नवाबगंज ले गए। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर प्रबंधक सुनील सिंह के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।