{"_id":"6aecc529a32c4b04e400fcae","slug":"fir-against-former-councilor-gonda-news-c-100-1-slko1026-169383-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पूर्व सभासद पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पूर्व सभासद पर प्राथमिकी
Thu, 05 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। आवास विकास के पूर्व सभासद अजय कुमार श्रीवास्तव उर्फ अजयदीप पर धोखाधड़ी, 8.50 लाख रुपये का चेक बाउंस होने व पीड़ित परिवार को धमकाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी बड़गांव निवासी बीना श्रीवास्तव ने बताया कि उनके बेटे अतुल श्रीवास्तव से अजयदीप ने कई किस्तों में रुपये लिए थे। रकम लौटाने के लिए उसने इंडियन बैंक का 8.50 लाख रुपये का चेक दिया था। एक अगस्त 2026 का यह चेक अतुल ने बैंक में जमा किया तो पता चला कि संबंधित खाता पहले ही बंद हो चुका है। इस कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका। तगादा करने पर अजयदीप ने फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया मंचों पर आपत्तिजनक पोस्ट डालनी शुरू कर दीं। परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। अतुल के मुताबिक, 26 अक्तूबर 2026 को सुबह नौ बजे वह अपनी मां के साथ लखनऊ से गोंडा लौट रहे थे। चौपाल सागर के पास अजयदीप ने साथियों के साथ उन्हें रोक लिया। लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)