फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Filled water in schools, children not reached

स्कूलों में भरा पानी, नहीं पहुंचे बच्चे

Sat, 02 Jul 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 02 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Filled water in schools, children not reached
स्कूल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
जिले में शनिवार को हुई मूसलधार बरसात के कारण कई परिषदीय विद्यालयों में पानी भर गया। इस बरसात के कारण परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन ही शिक्षण व्यवस्था ध्वस्त हो गई। तमाम विद्यालयों में जलभराव के कारण बच्चे और शिक्षक दोनों ही स्कूल नहीं पहुंच सके, जिससे अधिकतर स्कूलों के ताले शनिवार को नहीं खुल सके । उधर, शैक्षिक सत्र के पहले दिन स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी इस बरसात के कारण बिना निरीक्षण के ही बैरंग वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों के बाद शनिवार से खुल रहे स्कूलों को लेकर बच्चों में काफी उत्साह था। बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन विद्यालय आने वाले बच्चों का स्वागत रोली चंदन से करने की योजना बनाई गई थी। लेकिन बरसात ने इन सारे मंसूबोें पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को रात से ही हो रही भारी बरसात के कारण जिले के अधिकतर विद्यालयों में जलभराव हो गया और इससे यहां पठन-पाठन नहीं हो सका। बरसात के चलते बच्चे पहले दिन ही स्कूल नहीं जा सके। रात से ही हो रही लगातार बारिश के कारण शिक्षकों को भी काफी असुविधाओं का सामना कराना पड़ा और अधिकतर शिक्षक खासकर महिला शिक्षिकाएं स्कूल नहीं पहुंच सकीं। जिससे अधिकतर विद्यालयों में ताले लटके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहीं अगर शिक्षक पहुंचे भी तो उन्हें बिना छात्रों के ही विद्यालय में समय बिताना पड़ा। उधर, शनिवार को पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था का जायजा लेने निकले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह को जलभराव के कारण बिना निरीक्षण बैरंग वापस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed