फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fighting in three villages of Tarabganj, case on 17

Gonda News: तरबगंज के तीन गांवों में मारपीट, 17 पर केस

Tue, 01 Aug 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 01 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fighting in three villages of Tarabganj, case on 17
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के तीन गांवों में हुई मारपीट में 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के रांगी गांव निवासी स्वामी प्रसाद ने थाने पर तहरीर देकर कहा कि गांव के ज्वाला प्रसाद पांडेय, सुनील, अमित, सुधीर, सूरज, अवनीश उर्फ नानबाबू व आशुतोष पांडेय ने उन्हें व परिजनों की पिटाई करने के साथ ही धमकी दी। मामले में आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी व एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दूसरी घटना में चंदसुहा निवासी हरेराम शुक्ल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही संजय उर्फ संगम, सचिन, नीरज उर्फ जदुनाथ व संजीव उर्फ वकील ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाने आए धर्मराज, रोहित व आशीष को भी चोटें आईं हैं। दूसरे पक्ष के नीरज शुक्ल की तहरीर पर पुलिस ने हरेराम शुक्ल, रोहित, आशीष व धर्मराज के खिलाफ मारपीट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

तीसरी वारदात में घांचा गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार शाम आपसी विवाद को लेकर उसकी वेल्डिंग की दुकान पर हमला कर दिया गया। इससे उसे व दुकान पर काम कर रहे पंकज वर्मा को चोटें आईं हैं। गांव के ही सुनील पांडेय व भुर्रे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed