{"_id":"5d752b218ebc3e016c138c8e","slug":"fighting-in-road-dispute-four-injured-gonda-news-lko4805576178","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में भिड़े दो पक्ष, चार घायल
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। रास्ते के विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज जिला/महिला चिकित्सालय में चल रहा है। मामले में सात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला थाना कौड़िया क्षेत्र के कल्यानपुर गांव का है।
गांव निवासी घिर्राऊ ने बताया कि रविवार कि सुबह लगभग दस बजे गांव के चेतराम का लड़का रविशंकर ने खड़ंजा के बगल बनी उनकी दीवाल को ट्रैक्टर में फंसाकर गिरा दिया। घर की महिलाओं ने जब विरोध किया तो चेतराम, रवि शंकर व चेतराम की पत्नी ने घर में घुसकर महिलाओं को मारा पीटा।
जिसमें मायावती, शशि, संगीता को चोटें आई है। जिनका इलाज जिला महिला चिकित्सालय में चल रहा है। दूसरे पक्ष के चेतराम का कहना है कि उनका लड़का रवि शंकर ट्रैक्टर लेकर ठढ़वरिया गांव में बांस निकालने जा रहा था कि गांव में ही रास्ते पर उसे रोककर रास्ते में सरजीवन कुमार, मायावती, बड़का तथा रामदत्त की पत्नी ने ईंट से मार दिया जिससे उसका सिर फट गया। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
थाना कौड़िया के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि घिर्राऊ की तहरीर पर चेतराम, रविशंकर तथा चेतराम की पत्नी दूसरे पक्ष के चेतराम की तरफ से सरजीवन, मायावती, बड़का व रामदत्त की पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।