{"_id":"643ede6cf96ef70b67065267","slug":"fighting-at-five-places-case-on-17-gonda-news-c-13-1-190859-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच जगह मारपीट, 17 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच जगह मारपीट, 17 पर केस
Tue, 18 Apr 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के चार थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हो गए। इन मामलों में दो महिलाओं समेत 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी दीपक सिंह ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि आपसी विवाद को लेकर गांव निवासी भोला सिंह, वीरू सिंह, नरेंद्र सिंह, प्रवेश सिंह, कोड़री गांव निवासी सोनू सिंह तथा परसपुर राजा टोला निवासी तीन लोग मंगलवार सुबह उसके घर में घुसकर पीटने लगे। हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ भी की। दीपक ने बताया कि शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े तो हमलावरों ने उसके मड़हे में आग लगा दी और धमकी देते हुए भाग गए। उमरी बेगमगंज थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
दूसरी घटना में इटियाथोक गांव निवासी पवन कुमार दुबे ने बताया कि किराएदार महिला से मकान खाली कराने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार दोपहर वह ब्लाॅक मुख्यालय पर गया था। जहां महिला अपने सहयोगी के साथ पहुंची और उसके साथ मारपीट की। दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
तीसरी घटना में थाना तरबगंज क्षेत्र के करनीपुर बरियार पुरवा निवासी सांवले चौहान ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर मिश्रनगांव निवासी दद्दन शुक्ल ने अपने बेटे अभिषेक संग मिलकर उसके बेटे मनोज चौहान को लाठी-डंडे से पीटा और धमकी दी।
चौथी घटना में पांडेय दुर्जनपुर लाला पुरवा निवासी फातिमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि गेहूूं कटवाने के विवाद को लेकर उसके पति मूसे, बेटे मोहम्मद हुसैन व बहु उसमुवानो ने अभद्रता करते हुए पीटा गया। पांचवीं घटना में थाना धानेेपुर क्षेत्र के कस्बा बाबागंज में शराब की दुकान पर ओवर रेटिंग को लेकर सेल्समैन व ग्राहक के बीच मारपीट हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सेल्समैन समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।