{"_id":"5fd62e6f8ebc3e3eb532fc4b","slug":"fight-over-occupation-of-leased-land-gonda-news-lko554564064","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर मारपीट
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। आवासीय पट्टे की भूमि पैमाइश के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्ष से छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
क्षेत्र के लौकहा मछली गांव निवासी सुरेंद्र कुमार पुत्र रामनाथ ने रविवार को कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव में उसे पांच बिस्सा आवासीय भूमि का पट्टा आवंटित हुआ था।
इस जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। उपजिलाधिकारी के आदेश पर शनिवार को कानूनगो व लेखपाल ने पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश करके उक्त पट्टे की भूमि खाली करा दी। इससे नाराज विपक्षी कैलाश, श्याम विलास और सुनील ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पिटाई से सुरेंद्र व उसके पिता को चोटें आईं। सुरेंद्र के अनुसार उसके पिता को गंभीर हालात में सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरे पक्ष के श्याम विलास पुत्र परमानंद निवासी लौकहा मछली गांव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि भूमि विवाद में विपक्षी रामनाथ, सुरेंद्र कुमार व अरविंद ने लाठी-डंडे व ईंट से हमला कर दिया। जिससे उसे काफी चोटें आईं हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के उपरोक्त छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल केके राणा ने बताया कि दोनों पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।