{"_id":"6446bb1a200394ae33023fc2","slug":"fight-in-land-dispute-six-injured-gonda-news-c-13-1-198618-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: भूमि विवाद में मारपीट, छह घायल
Mon, 24 Apr 2023 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 24 Apr 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। ग्राम पंचायत जेठपुरवा में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर मारपीट में छह लोगों को चोटें आईं। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जेठपुरवा मुजेड़ गांव में सत्यदेव एवं नाथू के बीच भूमि विवाद है। सोमवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सत्यदेव की तहरीर पर नाथू, लल्लू, अतुल व संजीत व बृजेंद्र कुमार उर्फ नाथू की तहरीर पर सत्यदेव, बबलू उर्फ रामबचन, रामकमल व अंकित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। सभी घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा है।
दूसरी तरफ कौड़िया बाजार के बबलू अंसारी ने हरिश्चंद्र पर पिटाई व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कौड़िया थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।