फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fight between two parties in land dispute, case against 16

Gonda News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 16 के खिलाफ केस

Fri, 20 Oct 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 20 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties in land dispute, case against 16
करनैलगंज (गोंडा)। भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर और धारदार हथियार चले। जिसमें छह से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से 16 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज परसा गोंडरी मालिक पुरवा में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों में मारपीट हो गई। पुलिस ने श्याम सुंदर निवासी मालिक पुरवा की तहरीर पर मुकुट बिहारी, सर्वेश, मदन, राहुल व चार अज्ञात महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। उनका आरोप है कि वे खेत में धान कटवाने के लिए गए थे और वहां कुछ लोग खेत पर कब्जा करने की नीयत से खंभा लगा रहे थे। मना करने पर मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के मुकुट बिहारी की तहरीर पर विजय शंकर, ओम शंकर, दयानंद, प्रेम प्रकाश व लल्ला उर्फ महेश निवासी परसा गोंडरी के विरुद्ध केस कराया गया है। आरोप लगाया कि आठ लोग उसके दरवाजे पर आए और लाठी-डंडे से मारा पीटा। इस घटना में छह से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें करनैलगंज सीएचसी पहुंचाया गया। कोतवाल चितवन कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed