फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   fiercely dance to welcome in the new year

नए साल के स्वागत में जमकर थिरके

Sat, 31 Dec 2016 09:37 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 31 Dec 2016 09:37 PM IST
विज्ञापन
fiercely dance to welcome in the new year
नए साल के स्वागत में डांस करतीं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न धूमधड़ाका और मस्ती से सराबोर रहा। शनिवार की शाम से नव वर्ष को लेकर शुरू हुए कार्यक्रम पूरी रात चलते रहे। जहां देखो वहीं अभी तो पार्टी शुरू हुई की गूंज के बीच युवा हाथों में एक-दूसरे के हाथ डाल थिरकते रहे। नए साल को लेकर  युवाओं, युवतियों और बच्चों में खासा उत्साह दिखा। सभी लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। नया साल शुरू होते ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर उनकी सुख समृद्धि की कामना की। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही वर्ष 2016 को अलविदा करने और 2017 के स्वागत को लेकर जिले भर में लोगों में खासा उत्साह दिखा। जश्न, मौज, मस्ती से लवरेज कार्यक्रमों में युवाओं के पैर थामे नहीं थम रहे थे, जिसे देखो, वही गानों पर धुन पर झूम रहा था।
विज्ञापन


शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज तिराहे पर इन्फोटेक कंप्यूटर सेंटर पर विनीत कुमार पाठक, दिनेशकुमार जायसवाल, सुशील कुमार दूबे, ऋतिक, आलोक, अंकिता, वंदना, किरन मिश्रा,अनुराधा, प्रगति, ज्योति सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने बाली है मेरी उमरिया सहित अन्य गीतों पर खूब मस्ती कर नृत्य किया। जयनगरा में कौशल विकास संस्थान में केके मिश्रा कैंपस समारोह आयोजित किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन प्ले स्कूल में नए साल के आगमन पर नन्हें-मुन्हों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा ब्राइट फ्यूचर सेंटर सहित अन्य कई स्थानों पर विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नया साल शुरू होते ही लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देनी शुरू कर दी, जिसका सिलसिला रात भर चलता रहा है। 


नए साल पर अपनों को देने के लिए किसी ने गिफ्ट खरीदा है तो किसी ने गुलाब। इस दौरान गुलाब और गिफ्ट सेंटरों पर युवाओं व युवतियों की भारी भीड़ रही। उन्होंने अपनी मनपसंद के गिफ्ट खरीदे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed