{"_id":"658dbc3fa9eb076f3b09e62a","slug":"fever-help-desk-started-in-medical-college-no-entry-in-opd-without-mask-gonda-news-c-100-1-gon1002-10271-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेडिकल कॉलेज में फीवर हेल्प डेस्क शुरू, बिना मास्क ओपीडी में नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेडिकल कॉलेज में फीवर हेल्प डेस्क शुरू, बिना मास्क ओपीडी में नो-एंट्री
Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी गेट पर एक बार फिर फीवर हेल्प-डेस्क शुरू कर दी गई है। अस्पताल में प्रवेश करने वाले मरीजों व तीमारदारों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। शरीर का तापमान अधिक मिलने पर मरीज का विवरण नोट कर पहले कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया जा रहा है। वहीं, बिना मास्क पहने मरीजों को ओपीडी में प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
बृहस्पतिवार से मेडिकल कॉलेज में कोविड प्रोटोकाॅल पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। पर्चा काउंटर के पास 102 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें कोई मरीज कोरोना पॉजिटिव नहीं मिला। कोविड कंट्रोल रूम के प्रभारी डॉ. वीके गुप्ता ने बताया कि जिले में 18 स्थानों पर कोरोना की जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन पर जांच को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बाहर से आने वाले यात्रियों की पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाती है, लक्षण मिलने पर आरटीपीसीआर जांच की जाती है। सभी अस्पतालों में स्थापित उपकरण, ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता, ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर की उपलब्धता व सक्रियता की जांच कराई गई है।
निगरानी समितियां होंगी सक्रिय
कोरोना के दौर में गांवों में बनी निगरानी समितियों को फिर से सक्रिय किया जाएगा। जो बाहर से आने वाले परदेसियों पर निगरानी रखेंगी। कोरोना जांच के लिए प्रेरित करेंगी। यदि कोई बीमार है तो गांव की आशा के माध्यम से उसकी सूचना स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर दी जाएगी।