फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Fertilizer company executives in custody

हिरासत में फर्टिलाइजर कंपनी के अधिकारी

Mon, 04 Jan 2016 11:22 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
विक्रय प्रतिनिधियों की ट्रेनिंग करा रही एक फर्टिलाइजर कंपनी के अधिकारियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। कंपनी के दो अधिकारी नेपाल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


विदित हो कि गत 26 दिसंबर को वाराणसी की जैविक खाद बनाने वाली कंपनी ने जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगाया था। मेले में कंपनी ने 20 स्थानीय प्रतिनिधियों को विक्रय प्रतिनिधि के लिए चयनित किया।
विज्ञापन


कंपनी की तरफ से चयनित अभ्यर्थियों को पांच हजार रुपये मानदेय व अन्य सुविधाएं देने का दावा किया गया है। सोमवार को कंपनी ने चयनित अभ्यर्थियों को एक होटल में ट्रेनिंग के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के मूल प्रमाणपत्र जमा कराने के साथ-साथ उसने शपथ पत्र भी लिया। कुछ लोगों ने मामले की शिकायत नगर कोतवाल मधुर मिश्रा से की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए नगर कोतवाली ने गई। कोतवाल मधुर मिश्रा ने बताया कि कंपनी बनारस की बताई जा रही है।


कंपनी की छानबीन संबंधित थाने से कराई जा रही है। कंपनी के दो अधिकारी नेपाल के रहने वाले हैं। सत्यापन के बाद ही कंपनी के लोगों को ट्रेनिंग देने की छूट दी जाएगी। छानबीन में यदि कुछ भी फर्जी मिला तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवेश श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी के पत्र पर रोजगार मेला लगा था। छानबीन के बाद असलियत का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed