{"_id":"682f649b92f6c6c40d0f8894","slug":"fertilizer-and-seeds-will-be-available-at-1540-shops-at-the-prescribed-rate-gonda-news-c-100-1-gon1001-138142-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 1540 दुकानों पर मिलेगा निर्धारित दर पर खाद व बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 1540 दुकानों पर मिलेगा निर्धारित दर पर खाद व बीज
Thu, 22 May 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। खरीफ की बोआई से पहले कृषि विभाग ने किसानों को खाद बीज की उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। 16 सरकारी बीज गोदामों के साथ ही 1540 निजी विक्रेताओं को खाद-बीज बेचने का लाइसेंस दिया गया है। किसानों को कालाबाजारी से बचाने के लिए जिला कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह ने सभी दुकानदारों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि सभी बीज विक्रेता निर्धारित दर पर ही बिक्री करेंगे। प्रत्येक महीने के सात, 14, 21 व 30 तारीख को निर्धारित प्रारुप पर सूचना अवश्य उपलब्ध कराएं। किसानों को बीज के साथ पक्की बिल दिया जाना अनिवार्य है। 100 ग्राम से अधिक वाले बीज के पैकेट पर क्यूआर कोड प्रिंट होना चाहिए। जिसे स्कैन कर किसान बीज से संबंधी विवरण जान सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कोई भी दुकानदार अधिकतम निर्धारित दर से ज्यादा पैसे नहीं ले सकता है।
खरीफ के बीजों का अधिकतम रेट
फसल - बीज का रेट (प्रति क्विंटल)
धान मोटा- 4480 रुपये
धान पतला- 4509 रुपये
धान बासमती- 6138 रुपये
अरहर अल्प अवधि- 17142 रुपये
अरहर दीर्घ अवधि- 15785 रुपये
तिल- 18680 रुपये
सोयाबीन - 7695 रुपये
संकुल बाजारा- 6384 रुपये
ज्वार- 7068 रुपये