{"_id":"6a2d99971b5eb34d620e2c26","slug":"female-student-harassed-by-a-molester-attempts-suicide-gonda-news-c-100-1-gon1003-160297-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शोहदे से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शोहदे से परेशान छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश
Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
टिकरी। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने शोहदे से परेशान होकर आत्महत्या की कोशिश की है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
छात्रा के पिता ने नवाबगंज थाने में तहरीर देकर बताया कि 17 वर्षीय बेटी स्थानीय स्तर पर निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। आरोप है कि ओम प्रकाश यादव नामक युवक उसे परेशान करता था। ऐसे में बेटी ने स्कूल जाना बंद कर दिया था। शनिवार सुबह बेटी ने घर में फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की। परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो किसी तरह से उसे बचाया जा सका। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ओम प्रकाश शादी का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस वजह से स्कूल जाना छोड़ दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आरोपी ओम प्रकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू की गई है।