{"_id":"6ac92a739b40b5371b01c8ee","slug":"feeders-longer-than-25-km-to-be-shortened-power-supply-to-improve-gonda-news-c-100-1-gon1003-167630-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 25 किमी से लंबे फीडर होंगे छोटे, सुधरेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 25 किमी से लंबे फीडर होंगे छोटे, सुधरेगी बिजली आपूर्ति
Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में बिजली आपूर्ति सुधारने के लिए 25 किलोमीटर से लंबे फीडरों को छोटा किया जाएगा। ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का दबाव घटाने और जर्जर लाइनों को बदलने के काम भी होंगे। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत बिजली नेटवर्क मजबूत करने की नई गाइडलाइन जारी की है।
देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि योजना में जंगलों से गुजरने वाली लाइनों को बाहर निकालने, नए उपकेंद्र व औद्योगिक फीडर बनाने और पुराने ट्रांसफार्मर बदलने जैसे काम शामिल हैं। पावर ट्रांसफार्मरों पर लोड 60 प्रतिशत से अधिक नहीं रखने और कैपेसिटर बैंक लगाने के भी निर्देश हैं।
निर्धारित दायरे में बने निर्माण हटाने की अपील
बिजली विभाग ने उच्चदाब लाइनों के नीचे और निर्धारित सुरक्षा दूरी के भीतर बने मकान, दुकान, टिनशेड व बाउंड्रीवाल हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। मुख्य अभियंता कार्यालय की सूचना के मुताबिक, तय अवधि में निर्माण नहीं हटाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। विभाग ने लाइन शिफ्ट कराने के लिए पहले आवेदन कर खर्च का आकलन लेने और स्वयं बिजली लाइन से छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है।