फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   feed Kutty machine will gate on discount

छूट पर मिलेगी चारा कुट्टी मशीन

Mon, 22 Feb 2016 11:36 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
पशुपालकों के लिए खुशखबरी है। शासन ने नेशनल लाइव स्टाक मिशन के तहत लघु व सीमांत पशुपालकों को अनुदान पर चारा कुट्टी मशीन दिलाने की योजना शुरू की है। इस योजना में दो दुधारू पशु पालने वाले किसानों का ही चयन किया जाना है। योजना के मुताबिक पशुपालक को 5000 रुपये की मशीन खरीद पर 75 फीसदी या अधिकतम साढ़े तीन हजार रुपये का अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शासन पशुपालन अनुभाग के विशेष सचिव चंद्रकांत पांडेय ने दो दुधारू पशु पालने वाले लघु एवं सीमांत पशुपालकों को अनुदान पर चारा कुट्टी मशीन उपलब्ध कराने की योजना शुरू किये जाने की गाइड लाइन जारी की है। पशुपालन व दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए शासन ने 19 फरवरी को निदेशक प्रशासन पशुपालन विकास को गाइड लाइन जारी कर योजना के लिए धन की भी व्यवस्था कर दी है।
विज्ञापन


नेशनल लाइव स्टाक मिशन के तहत पशुपालकों को चारा काटने वाली मशीन की खरीद पर 75 फीसदी या अधिकतम 3,500 रुपये अनुदान देने का निर्णय लिया है।

अनुदान की रकम चयनित लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह योजना यदि सफल रही तो इससे न सिर्फ पशुपालन की परंपरा को बढ़ाने में आसानी होगी, बल्कि इससे प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत जिले के ग्राम भदुआतरहर के पशुपालक शत्रोहन यादव का कहना है कि पशुओं को समय से चारा उपलब्ध कराना पशुपालकों के सामने बड़ी चुनौती है। अच्छी किस्म की मशीन न होने से पशुपालक चारा काट कर समय से पशुओं को नहीं दे पाते है।

जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी गोंडा आरपी यादव ने कहा कि लघु व सीमांत पशुपालकों के लिए शासन ने अनुदान पर पशुओं के लिए चारा काटने की मशीन देने की योजना शुरू की है। इस योजना के बाबत अभी जिले में उनके पास गाइड लाइन व बजट आदि नहीं आया है। लेकिन नये वित्तीय वर्ष मार्च के बाद आने की उम्मीद है। निदेशालय से लिखित आदेश आ जाने के बाद कार्रवाई शुरू करा दी जाएगी।

योजना में मिलने वाला लाभ
* चारा कुट्टी मशीन की कुल कीमत -              5000 रुपये ।
* लाभार्थी को अधिकतम लाभ -     75 फीसदी या 3,750 रुपये ।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed