{"_id":"688d00964694f6e00b0e55a5","slug":"fault-in-ht-line-caused-power-outage-for-50-thousand-people-gonda-news-c-100-1-slko1028-141754-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एचटी लाइन में फाल्ट से 50 हजार आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एचटी लाइन में फाल्ट से 50 हजार आबादी की बिजली गुल
Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बालपुर/मसकनवा/माधोपुर (गोंडा)। बालपुर उपकेंद्र की एचटी लाइन में शुक्रवार सुबह नौ बजे फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप होने से हड़ियागाड़ा, सोनहरा, छिटनापुर, खानपुर, नकहा बसंत, हरसिंहपुर, गोगिया, सालपुर, धानी, नारायणपुर मर्दन सहित अन्य गांवों को करीब 50 हजार की आबादी परेशान रही। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि 33 हजार की लाइन में खराबी आई है। काम चल रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।
मसकनवा उपकेंद्र की मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से बगदर व छपिया फीडर के एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति साढ़े आठ घंटे बाधित रही। लाइनमैन दयाराम यादव व विनोद वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को बगदर फीडर पर नगरा गांव के उत्तर बाग के पास हाईटेंशन मेन लाइन पर तथा असनहरा गांव में मेन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से फाल्ट आ गया। इसके चलते महमूदपुर, गोनहा, मवई, असनहरा, बहिराडीहा, दीननगर, छपिया, नरैचा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति रात 12 बजे से सुबह 08:30 बजे तक बाधित रही। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है कि रोज फाल्ट होने व अघोषित विद्युत कटौती के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा हवा हवाई साबित हो रहा है।
कटरा बाजार के खेमपुर गांव के मजरा नसीरपुर में शुक्रवार सुबह आठ बजे एलटी लाइन में अचानक आग लग गई। इससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीण रमेश बाबू शुक्ला ने बताया कि लाइन से पहले चिन्गारी उठी। फिर देखते ही देखते तार जलने लगे। लोगों ने तत्काल विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी। जेई आदर्श ओझा ने बताया कि तकनीकी कारणों से एलटी लाइन में आग लगी थी। टीम को मौके पर भेजा गया है। मरम्मत का कार्य जारी है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।