फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   father stabbed his mother to death in front of his innocent child In Gonda Police are searching for him

UP News: पहले हथौड़ी से सिर पर किए वार, फिर मासूम के सामने पिता ने रेत दिया मां का गला; पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 25 Oct 2025 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Oct 2025 08:03 PM IST
सार

गोंडा में मासूम बच्चे के सामने पिता ने चाकू से गला रेतकर मां को मार डाला। इसके बाद बालक को मामा के घर छोड़कर फरार हो गया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
father stabbed his mother to death in front of his innocent child In Gonda Police are searching for him
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में कोल्हमपुर बाजार निवासी आरती (26) को उसके पति ने ही आपसी विवाद के बाद मासूम बेटे के सामने चाकू से गला रेतकर मार डाला। इससे पहले पति ने उस पर हथौड़ी से भी कई वार किए। इसके बाद बेटे को लेकर ससुराल पहुंचा। वहां घर के बाहर बेटे को छोड़कर भाग निकला। मासूम बेटे ने मामा से बताया कि... पापा ने चाकू से मां को मार डाला है। मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


वजीरगंज के मधवापुर रघुराजनगर के रहने वाले विनय गुप्ता ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन आरती की शादी आठ वर्ष पूर्व नवाबगंज के कोल्हमपुर निवासी फल व्यवसायी मुनीराम गुप्ता के साथ हुई थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज किया था। विनय के मुताबिक, शनिवार की सुबह उसका बहनोई गुनीराम पांच साल के भांजे कान्हा को संग लेकर उसके घर पहुंचा। भांजे को दरवाजे पर ही छोड़कर चला गया। 

विज्ञापन

खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा मिला

भांजा इतना डरा सहमा था, बहनोई के जाने के बाद उसने बताया कि पापा ने मां को चाकू से मार डाला, हथौड़ी से भी मारा। यह सुनते ही विनय के होश उड़ गए। वह भांजे को लेकर बहन के ससुराल पहुंचे तो उसका खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था, गला रेता हुआ था। सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। विनय ने बताया कि बहनोई उसकी बहन से अक्सर झगड़ा किया करता था, कई बार उसे समझाया भी था, लेकिन उसकी आदतों में सुधार नहीं हुआ और उसने बहन की गला रेतकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभय सिंह का कहना है कि पड़ोस के लोगों से पूछताछ में पता चला कि दोनों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था, दोनों अक्सर झगड़ा करते थे। शुक्रवार की रात भी दोनों में झगड़ा हुआ, इसी दौरान पति ने चाकू से गला रेतकर उसे मार डाला। सिर पर हथौड़ी की चोट के कई निशान हैं। मौके से हथौड़ी व चाकू बरामद हुआ है। दोनों पर खून के निशान भी हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस समेत चार टीमें लगाई गई हैं।

पुलिस चौकी तक पहुंचा विवाद, हुआ था चालान

आरती और गुनीराम के बीच चल रहा विवाद तीन माह पहले पुलिस चौकी कोल्हमपुर भी पहुंचा था। तत्कालीन चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने बताया कि आरती की शादी पहले मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, वहां पहले पति से नहीं बनी तो दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। गुनीराम के साथ दूसरी शादी हुई थी, यहां भी विवाद होता रहता था। तीन माह पहले विवाद के कारण ही गुनीराम का शांतिभंग में चालान भी किया था।

फोरेंसिक टीम ने लिए नमूने

मौके पर फोरेंसिक टीम ने कमरे के अंदर फैले खून के नमूने लिए है। दरवाजों, हथौड़ी व चाकू से फिंगरप्रिंट एकत्र किए हैं। फोटोग्राफी भी की है। चाकू और हथौड़ी पर मिले फिंगरप्रिंट का बाद में पुलिस मिलान कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed