फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Father said- God, this should not happen to anyone

Gonda News: पिता बोले-भगवान ऐसा न हो किसी के साथ..

Sun, 16 Feb 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 16 Feb 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Father said- God, this should not happen to anyone
बभनान (गोंडा)। बभनान-हरैया मार्ग पर बस्ती में बेनीपुर के पास हादसे में मृत सगे भाइयों व दोस्त की अर्थी निकली तो परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। किसी तरह से लोगों ने उन्हें संभाला। हादसे में मृत सगे भाई मोनू व सोमनाथ के पिता रामजी ने कहा कि भगवान ऐसा किसी के साथ न हो...। दोनों आंखों के तारे छिन गए। अब मेरे बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा। गांव में हर किसी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन

बस्ती पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए। बस्ती के गौर थाना क्षेत्र के बाबा बागेश्वर नगर निवासी सगे भाई मोनू और सोमनाथ के साथ ही छपिया के खम्हरिया बुजुर्ग निवासी पवन की एकसाथ अर्थी निकली तो कोहराम मच गया। पिता व परिजन दहाड़ मारकर रोते रहे। किसी तरह से उन्हें परिजन व रिश्तेदार संभाल रहे थे। तीनों का अयोध्या के सरयू घाट पर एकसाथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अयोध्या के शेरपुर थाना इनायत नगर निवासी रोहित का भी रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। चूंकि उनकी मां दिल्ली में थीं, जब वह रविवार सुबह घर लौटीं। तब रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैकोलिया थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि ट्रैक्टर चालक की पहचान की गई है। पूछताछ में बताया कि पीछे से ट्राॅली में टक्कर के बाद उसे भी चोटें आई थी। चालक ने बताया कि टक्कर से उसे जोरदार झटका लगा था। वह कुुछ समझ पाता इससे पहले हादसा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed