{"_id":"584d9da04f1c1b753a2c3b89","slug":"fastened-upon-artists-in-cultural-events","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने बांधा समा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा महोत्सव में पहले दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। महोत्सव में बजने वाले गोंडा गौरव गीत के माध्यम से लोगों को जिले के गंगा-जमुनी तहजीब से परिचित कराया गया।
गोंडा महोत्सव में कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की 30 छात्राओं के समूह ने गणेश वंदना हे गणनायक तेरे बिना मैं ना के माध्यम से भगवान गणेश की स्तुति की और वंदना में भगवान गणेश माता पार्वती व भगवान शंकर की वेषभूषा धारण कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद इसी स्कूल की बेटियों ने योग की क्रियाओं पर आधारित एक उद्देश्य रूप अनेक नाटक का मंचन किया और लोगों को योग के जरिए निरोग रहने की शिक्षा दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की इस श्रंखला में स्थानीय कलाकारों ने देशभक्ति गीत जय हो के जरिए लोगों में देश प्रेम की भावना का संचार किया। महोत्सव में रस्साकसी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें अफसरों, पुलिसकर्मियों, अधिवक्ताओं व पत्रकारों के बीच जोर आजमाइश हुई।
विज्ञापन
गायक तुषार यादव ने अपने गीत प्रस्तुत किए। शिवपूजन एंड पार्टी ने लोकगीतों के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। कौशल विकास मिशन के निर्देशन में तैयार किए गए नाटक नकल और अकल का मंचन किया किया गया। देर शाम हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव के लेजर लाइट शो का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक इरफान मुइन ने किया। इस दौरान महोत्सव के संयोजक जानकी शरण द्विवेदी समेत अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे।