फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers will give seeds, Excellence Center will prepare improved plants

Gonda News: किसान देंगे बीज, उन्नत पौध तैयार करेगा एक्सीलेंस सेंटर

Thu, 12 Dec 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 12 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Farmers will give seeds, Excellence Center will prepare improved plants
गोंडा। उद्यान विभाग की ओर से स्थापित मिनी एक्सीलेंस सेंटर से जिले के किसानों को सहूलियत मिलेगी। विभाग ने सेंटर का संचालन शुरू कर दिया है। इससे किसानों को सब्जी के पौधे उद्यान से मिलेंगे। जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने बताया कि सेंटर के संचालन से सब्जी की खेती को जिले में बढ़ावा मिलेगी।
विज्ञापन

प्रगतिशील ही नहीं सामान्य किसानों को भी उन्नत किस्म के बीज और पौधों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। फिलहाल जो तैयारी है उसके हिसाब से कोई भी किसान एक रुपया और अपना बीज देकर सेंटर से पौध तैयार करा सकेगा। यदि बीज दिए बिना पौध की जरूरत होगी तो इसके लिए दो रुपये खर्च करने होंगे। पौधों को तैयार करते समय सेंटर में विशेष सावधानी बरती जा रही है, जिससे अधिक उपज देने वाले पौध ही विकसित हो सकें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा शर्मा व सीडीओ अंकिता जैन ने सेंटर का निरीक्षण किया। तैयार किए जा रहे पौधों को देखा। डीएम ने प्रयास को सराहा। कहा कि किसानों को सब्जी की बेहतर खेती के लिए प्रेरित किया जाए। किसान राम नयन तिवारी ने कहा कि इस पहल से जिले के किसानों को नई पहचान मिलेगी। उत्पादन बढ़ने से उनकी आमदनी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed