{"_id":"67b8c02c0491b78930026adb","slug":"farmers-will-get-free-seeds-for-sowing-6718-hectares-gonda-news-c-100-1-gon1001-133049-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 6718 हेक्टेयर बोआई के लिए किसानों को मिलेगा मुफ्त बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 6718 हेक्टेयर बोआई के लिए किसानों को मिलेगा मुफ्त बीज
Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कृषि विभाग की ओर से जायद की फसलों की बोआई के लिए किसानों को मुफ्त बीज बांटने की तैयारी है। रबी की फसल कटने के बाद 6718 हेक्टेयर में बोआई के लिए मक्का, मूंग, उड़द, सब्जी व हरे चारे के बीज का मिनी किट मिलेगा। एक मिनी किट में चार-चार किलो बीज होगा।
अपर जिला कृषि अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि राजकीय बीज गोदामों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज दिया जा रहा है। बीज लेने वाले किसानों को एक मिनी किट मुफ्त में दिया जाएगा। मिनी किट वितरण को लेकर विकासखंड वार योजना तैयार कर ली गई है। मिनी किट लेने के लिए किसानों को पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है या वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभार्थी हो। मिनी किट वितरण में महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी।