{"_id":"64da7012362ae2ea0c02a106","slug":"farmers-dead-body-found-hanging-in-the-wire-of-the-fence-gonda-news-c-100-1-slko1026-2721-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाड़ के तार में लटका मिला किसान का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाड़ के तार में लटका मिला किसान का शव
Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 14 Aug 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। फसल की रखवाली करने के लिए खेत गए एक किसान की रविवार रात बाड़ के लिए लगाए गए तार में फंसकर मौत हो गई। सोमवार सुबह किसान का शव बाड़ के तार पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसान की हत्या की आशंका जताई है।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे मुसद्दी परासखाल निवासी रिखीराम ने बताया कि उसके पिता दाताराम (60) रविवार देर शाम खेत में धान की फसल की रखवाली करने गए थे। वहां उन्होंने रात में सोने के लिए एक मचान बना रखी थी। वह उसी मचान पर सोते थे। रविवार रात उसके पिता फसल की रखवाली के लिए गए थे। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन तलाशने निकले। गांव के एक खेत की बाड़ के तार पर दाताराम का शव लटका मिला। जबकि उनकी लाठी और टार्च उसी मचान पर रखी मिली। रिखीराम ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।