{"_id":"699b54489b32d6d0e9023704","slug":"farmers-condition-critical-after-being-attacked-by-wild-animal-gonda-news-c-100-1-gon1003-152800-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: जंगली जानवर के हमले में किसान की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: जंगली जानवर के हमले में किसान की हालत गंभीर
Mon, 23 Feb 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
जंगली जानवर के हमले में घायल हुआ ग्रामीण।
इटियाथोक। जगतापुर के लोनपुरवा में शनिवार दोपहर जंगली जानवर ने किसान संजय चौहान (35) पर हमला कर दिया। जंगली जानवर किसान के बाएं हाथ की अंगुलियां चबा गया। किसान को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दूसरे दिन वन विभाग की दाे टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
घर से करीब पांच मीटर दूर स्थित खेत की सिंचाई के लिए संजय अपने ताऊ परशुराम चौहान के साथ पंपिंग सेट लगाने गए थे। भाई अनीस ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे वापस लौटते समय रास्ते में संजय लघुशंका के लिए रुक गए। इसी बीच जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया।
संजय ने बचने के लिए करीब पांच मिनट तक संघर्ष किया। इस दौरान जानवर उनकी बाएं हाथ की अंगुलियां चबा गया। चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तब तक जानवर वहां से भाग निकला। संजय के पेट, पीठ, जांघ समेत कई अंगों पर गहरे जख्म हो गए हैं। परिजन निजी वाहन से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, जंगली जानवर के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने तेंदुए के हमले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
रेंज अफसर आरपी सिंह ने बताया कि वन दरोगा, वनरक्षक समेत कर्मियों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। हमलावर जानवर को चिह्नित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम कॉम्बिंग कर रही है।