फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmers can take cane instead of price arrears from sugar mills

बकाया गन्ना मूल्य के बदले मिलों से चीनी ले सकते किसान

Wed, 08 Jun 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers can take cane instead of price arrears from sugar mills
sugar cane - फोटो : amar ujala
जिले की तीनों चीनी मिलें किसानों के गन्ना मूल्य का एक अरब 29 करोड़ रुपये भुगतान दबाए बैठी हैं। किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान न होने पर डीएम ने मिल प्रबंधनों पर नाराजगी जताई है। मिल प्रबंधनों को तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बकाया गन्ना मूल्य के बदले किसानों को मिल से चीनी लेने का विकल्प दिया गया है। डीएम प्रीति शुक्ला ने बुधवार को जिले की तीनों चीनी मिलों के अफसरों एवं जिला गन्ना अधिकारी के साथ बैठक कर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में गहन समीक्षा की।
विज्ञापन


इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने डीएम को बताया कि बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने जानबूझकर चीनी की बिक्री कम कर दी है जिससे किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान होने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने करीब 35 हजार किसानों के 57 करोड़ 21 लाख रुपये भुगतान नहीं किया है। मिल के जीएम केन पीएस चतुर्वेदी को डीएम ने भुगतान के संबंध में कड़ा निर्देश जारी किया है।

डीएम ने किसानों से अपील की है कि यदि किसान चाहें तो गन्ना मूल्य के बराबर मिल से चीनी लेकर बाजार में खुद बेच सकते हैं। डीएम के सुझाव पर जीएम केन ने भी सहमति जताई। 

जिला गन्ना अधिकारी ने डीएम को बताया कि शासन से मिली छूट के आधार पर 230 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की दर से चीनी मिल बलरामपुर व शुगर कंपनी तुलसीपुर ने समस्त भुगतान कर दिया है।

शासन ने 280 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य की दर से सभी चीनी मिलों को किसानों के गन्ना मूल्य का  भुगतान कराने का निर्देश दिया है। 280 रुपये की दर से बलरामपुर चीनी मिल को 45 करोड़ 43 लाख रुपये और शुगर कंपनी तुलसीपुर को 26 करोड़ 24 लाख रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान करना होगा।


डीएम ने बलरामपुर चीनी मिल के केन मैनेजर राजीव गुप्ता व तुलसीपुर शुगर कंपनी के केन मैनेजर सुनील दत्त यादव को किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का तत्काल भुगतान कराने का निर्देश दिया। दोनों मिलों के केन मैनेजर ने शीघ्र बकाया भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed