फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer shot dead in land dispute

Gonda News: भूमि विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या

Tue, 03 Sep 2024 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 03 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in land dispute
तरबगंज के पकड़ी दूबेपुरवा गांव के पास दलित किसान की हत्या के बाद जांच करते एसपी विनीत जायसवाल।
गोंडा। तरबगंज क्षेत्र के पकड़ी दूबेपुरवा गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार को दिनदहाड़े किसान की ताबड़तोड़ दो गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर दो थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसपी विनीत जायसवाल, एएसपी (पश्चिमी) व सीओ तरबगंज ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। मृतक के पिता ने आरोपी सेवानिवृत्त फौजी समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी सेवानिवृत्त फौजी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के ताराडीह डीहा गांव निवासी दलित प्रहलाद भारती ने बताया कि गांव के ही लाला पुरवा के रहने वाले सेवानिवृत्त फौजी अरुण सिंह से उनका भूमि विवाद चल रहा है। प्रहलाद के मुताबिक उनका बेटा रमेश भारती (50) सोमवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल लेकर घर से निकला था। वह तरबगंज के पकड़ी दूबेपुरवा के पास खड़ंजा मार्ग पर पहुंचा था। तभी पीछे से आए बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी अरुण सिंह ने उनके बेटे पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोलियां उसके सीने पर लगीं। बचने के लिए रमेश भागा और कुछ दूर बाद खेत में गिर गया।
विज्ञापन

इसी बीच हमलावर बाइक से भाग गया। गोलियां चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और रमेश को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर सीओ तरबगंज विनय कुमार सिंह, कोतवाल तरबगंज राजेश सिंह व उमरी बेगमगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय मौके पर पहुंचे। पुलिस को मौके पर कारतूस के दो खोखे मिले हैं। बाद में एसपी व एएसपी (पश्चिमी) ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से वारदात के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राधेश्याम राय ने बताया कि भूमि विवाद में किसान की हत्या हुई है। प्रहलाद भारती की तहरीर पर सेवानिवृत्त फौजी अरुण सिंह व तीन अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी अरुण सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ताराडीह के डीहा निवासी रमेश भारती के घर के पास स्थित आबादी की भूमि से सेवानिवृत्त फौजी अरुण सिंह और उसके परिवार के लोग जबरन रास्ता चाहते थे। इसको लेकर गांव में पंचायत हुई थी। जिसके बाद रमेश ने रास्ता दे दिया था। वर्ष 2022 में अरुण सिंह उसी रास्ते पर खड़ंजा लगवाने लगा। रमेश के विरोध करने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। इस पर अरुण सिंह ने रमेश के परिवार के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसी रंजिश में रमेश की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed