फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer shot dead in Gonda

Gonda News: किसान की गोली मारकर हत्या

Wed, 12 Apr 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 12 Apr 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Gonda
गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरखापुर गांव के रहने वाले किसान को मंगलवार रात गोली मार दी गई। इलाज के दौरान बुधवार देर शाम उसकी मौत हो गई। मृतक किसान हत्या के मामले में सजायाफ्ता था। उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। हाल ही में वह हाईकोर्ट से जमानत पर छूटकर घर आया था। पुलिस ने भाई की तहरीर पर पहले जानलेवा हमले का केस दर्ज किया। बाद में हत्या की धारा में उसे तरमीम कर दिया गया। इसमें माधवपुर गांव के रहने लाले एक युवक समेत नौ लोग नामजद किए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के हरखापुर गांव के रहने वाले चंद्रकांत दूबे (45) को हत्या व डकैती के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। हाल ही में वह जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार रात वह भाई चंद्रमोहन को डीजल देने के लिए पास के ही एक गांव स्थित खेत में गया था, जहां थ्रेशर चल रहा था।
विज्ञापन

चंद्रमोहन का आरोप है कि डीजल देकर चंद्रकांत बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में लौव्वा टेपरा गांव के पास पुरानी रंजिश को लेकर माधवपुर गांव के कृष्ण प्रसाद व उसके साथियों ने चंद्रकांत को घेर लिया और पिटाई करते हुए तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके सीने व हाथ में लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर चंद्रमोहन मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उसने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी और अपने वाहन से चंद्रकांत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डाॅक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। चंद्रमोहन ने बताया कि चंद्रकांत को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में चंद्रमोहन ने माधवपुर गांव के कृष्ण प्रसाद उर्फ नगोड़े तथा हरखापुर गांव के वीरेंद्र, अजय व राजू समेत नौ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए देहात कोतवाली में तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
चंद्रकांत पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जल्दबाजी से बड़ी किरकिरी हो रही है। एसपी और स्थानीय कोतवाली की टीम ने दिन में घटना संदिग्ध होने का दावा किया। देर शाम इलाज के दौरान चंद्रकांत के दम तोड़ते ही पूरी महकमे को सांप सूंघ गया। बड़े से लेकर छोटे खाकीधारी भी सकते में आ गए। आनन-फानन दर्ज केस में हत्या की धारा तरमीम की और कार्रवाई शुरू कर दी गई। पहले पुलिस कहती रही कि चंद्रकांत ने विपक्षियों को फंसाने की नीयत से खुद को गोली मार ली है। अब पुलिस का दावा ही सवालों से घिर गया कि कोई गोली अपने सीने में क्यों मारेगा?

कृष्ण प्रसाद के पिता की हत्या में हुई थी सजा हरखापुर गांव के चंद्रकांत व माधवपुर के कृष्ण प्रसाद के परिवार के बीच रंजिश काफी पुरानी है। कृष्ण प्रसाद के घर पड़ी डकैती में उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चंद्रकांत व उसके भाई को नामजद आरोपी बनाया गया था। कोर्ट ने चंद्रकांत व उसके भाई चंद्रमोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। हाल ही में चंद्रकांत जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार रात गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed