{"_id":"65d8e571c6d757313704b821","slug":"farmer-falls-from-tractor-due-to-collision-with-truck-crushed-to-death-gonda-news-c-100-1-slko1026-113304-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर से गिरा किसान, कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर से गिरा किसान, कुचलकर मौत
Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 24 Feb 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज/गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित भंभुआ पुलिस चौकी से आगे तालेपुरवा चौराहा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काशीपुर डीहा गांव निवासी फौजदार गोस्वामी (55) शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्राॅली से गन्ना लादकर चालक के संग जरवल रोड चीनी मिल बेचने गए थे। वहां से वापस लाैटते समय रास्ते में गोंडा-लखनऊ मार्ग स्थित ताले पुरवा चौराहा मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्राॅली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे फौजदार गोस्वामी नीचे गिर गए और ट्रैक्टर के पहिये से कुचलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी करनैलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को कोतवाली ले आई। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज किया गया है। चालक की तलाश कराई जा रही है।