{"_id":"67460f3330a8359bbc0460a9","slug":"farmer-dies-three-injured-after-e-rickshaw-overturns-gonda-news-c-13-1-lko1034-969284-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ई रिक्शा पलटने से किसान की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ई रिक्शा पलटने से किसान की मौत, तीन घायल
Tue, 26 Nov 2024 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज इलाके में बालेश्वरगंज-दुर्जनपुर मार्ग पर जमुनहा डल्लापुर के पास मंगलवार दोपहर तीन बजे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा में सवार मझारा निवासी किसान राम सवेरे मौर्य (58) की मौत हो गई। जबकि उनकी बहू विमलु, पौत्री जाह्नवी (08) व मानवी (05) घायल हो गईं। ये सभी मोतीगंज निवासी रिश्तेदार के घर से लौट रहे थे। पुलिस ने ई रिक्शा को कब्जे में लिया है। राम सवेरे के बेटे राकेश ने बताया कि घायल पत्नी व बेटियों का निजी चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई रिक्शा में आठ सवारियां बैठी थीं। प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वास कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन