{"_id":"6994addab1238b5166045d88","slug":"farmer-dies-due-to-quack-injection-gonda-news-c-100-1-slko1028-152470-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: झोलाछाप के इंजेक्शन से किसान की माैत
Tue, 17 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
नवाबगंज। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद किसान की तबीयत बिगड़ गई। अयोध्या के निजी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
किशुनदासपुर निवासी सुजीत वर्मा ने बताया कि उनके पिता रामकरन वर्मा (55) की तबीयत खराब होने पर मंगलवार दोपहर दो बजे वह इलाज कराने टिकरी बाजार गए थे। वहां पर झोलाछाप ने उन्हें इंजेक्शन लगाया और घर भेज दिया। घर पहुंचने पर उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई। परिजन उन्हें अयोध्या के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल ने कहा कि मामला जानकारी में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।