{"_id":"69de5dc8b185e2572c0e6476","slug":"farmer-died-in-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-156261-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में किसान की मौत
Tue, 14 Apr 2026 09:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 14 Apr 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह। गोंडा-बहराइच मार्ग पर सोमवार देर शाम सिसईमाफी गांव के पास सड़क पार करते समय मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। ग्राम प्रधान धनुषधर पांडेय ने बताया कि खरगूपुर के सिसईमाफी गांव निवासी राम प्रताप (65) घर से खेत जाने के लिए निकले थे।
गांव के पास ही बहराइच मार्ग पार कर रहे थे तभी बहराइच की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थो। आसपास के लोगों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। (संवाद)