{"_id":"65396c091a5021ebee02e554","slug":"farewell-to-mother-while-dancing-to-the-beat-of-drum-gonda-news-c-99-1-slko1019-3963-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ढोल की थाप पर नाचते झूमते मां को दी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ढोल की थाप पर नाचते झूमते मां को दी विदाई
Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
ढोल की थाप पर नाचते झूमते मां को दी विदाई
अबीर- गुलाल उड़ाकर किया माता के जयकारे का घोष
जगह-जगह हुआ विसर्जन जुलूस का स्वागत, वितरित हुआ प्रसाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र के दौरान पूजा पांडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्तों ने ढोल की थाप पर नाचते झूमते जुलूस की शक्ल में मां को नम आंखों से निर्धारित घाटों पर विसर्जित कर विदाई दी। विसर्जन के दौरान विसर्जन घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
मंगलवार को बलरामपुर नगर के वीर विनय चौराहे पर केन्द्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति के कार्यक्रम में नगर की सभी मूर्तियां एकत्र हुई। समिति की अध्यक्ष कुसुम चौहान, महामंत्री अविनाश मिश्रा, वीएन सिंह, विजय गुप्ता व बाबूलाल आदि ने दुर्गा पूजा समितियों के आयोजकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे डीएम अरविंद, एसपी केशव तथा सदर विधायक पल्टूराम, नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, गेल्हापुर मंदिर के महंत बृजानंद जी महराज, हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत महेंद्र दास जी ने विसर्जन जुलूस को रवाना किया। जुलूस में शामिल श्रद्धालु ढोल की थाप पर नाचते झूमते व अबीर गुलाल उड़ाते हुए मां अम्बे के जयघोष कर रहे थे।
विसर्जन जुलूस नगर के परंपरागत मार्गों से होता हुआ राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंचा। सिसई घाट पर लोगों ने श्रद्धा के साथ राप्ती नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया। जुलूस मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए कई स्थानों पर प्रसाद वितरण किया गया। उतरौला नगर में जुलूस के दौरान विधायक राम प्रताप वर्मा, अनूप गुप्ता, देवानंद गुप्ता इत्यादि ने जुलूस की अगुवाई की। पेहर बाजार के छिपिया बाजार में भी प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकाला गया।