फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Family protests over son's death

Gonda News: बेटे की मौत पर परिवार का धरना

Thu, 27 Aug 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Family protests over son's death
गोंडा। कोतवाली देहात के ठोरहंस निवासी रामचंद्र बुधवार को पत्नी, बहू और बच्चों संग कलेक्ट्रेट के आश्रय स्थल में धरने पर बैठ गए। वे बेटे रामकरन की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और धाराएं बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


रामचंद्र ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई की रात बेटे रामकरन के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया गया था। उसे जिला अस्पताल और फिर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस उपाधीक्षक शहर ने पांच जुलाई को रामकरन का मृत्यु पूर्व बयान दर्ज किया था। इसके आधार पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और एक को जेल भेजा। परिजनों का आरोप है कि जेल से बाहर आए आरोपी उन्हें धमका रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक शहर योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव परीक्षण रिपोर्ट में चोट की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने परिजनों के मिलीभगत के आरोप को निराधार बताया और कहा कि विसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed