फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Family members of more than 20 thousand people will be screened

20 हजार से अधिक लोगों के परिवारीजनों की होगी स्क्रीनिंग

Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Family members of more than 20 thousand people will be screened
गोंडा। जिले में गैर प्रदेशों और विदेशों से अब तक करीब 20 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। इनकी स्क्रीनिंग भी स्वास्थ्य विभाग ने की है। फिलहाल तो कोरोना को लेकर कोई व्यक्ति पाजीटिव नहीं मिला है, लेकिन सर्तकता बरतने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक स्तर पर टीमों को गठन किया है और गांव स्तर पर एएनएम व आशा कार्यकर्त्ताओं को लगाया है। बाहर से आने वाले लोगों के परिवारीजनों की स्क्रीनिंग इनके माध्यम से किए जाने की कार्रवाई शुरू की है। जिससे कोरोना के संक्रमण की जानकारी की जा सके।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग बीते 25 मार्च से लॉकडाउन के दौरान बाहर से आने वालों की स्क्रीनिंग कर रहा था। बाहर से अब तक 20 हजार से अधिक लोग आ चुके हैं। यही नहीं विदेश से करीब 300 लोग आ चुके हैं। इन लोगों की जांच हो गई है और काफी लोगों को होम क्वारंटीन किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों का समय पूरा हो चुका है और उनकी फिर से जांच हुई है। अब तय किया गया है कि बाहर से आए लोगों के परिवारीजनों की स्क्रीनिंग भी की जाए, जिससे बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की जांच पूरी हो जाए, जो बाहर से आए लोगों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed