फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Family members are adamant on the demand of action, agreed on assurance

Gonda News: कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन, आश्वासन पर माने

Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Family members are adamant on the demand of action, agreed on assurance
मछली बाजार (गोंडा)। मनकापुर के गोहन्ना के देवरहना निवासी शिवा (20) की लुधियाना में फंदे से लटककर मौत के बाद रविवार को परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। मनकापुर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक किशोरी व उसके परिजनों की धमकी से आहत होकर शिवा ने जान दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शिवा का धानेपुर निवासी एक किशोरी से प्रेम संबंध था। किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर शिवा को जेल भेजा गया था। इसके बाद भी उसे धमकियां दी जा रही थी। लुधियाना में मौत के बाद रविवार को शिवा का शव पैतृक गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। शव देखते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजन समेत अन्य लोग मनकापुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने लगे। साथ ही कार्रवाई होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया तो परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों ने बताया कि शिवा के भाई-बहन लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले वह लुधियाना गया था। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि घटना पंजाब की है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है। जांच कर साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed