{"_id":"6a0caae8ea1fa9da64029370","slug":"faith-surged-on-bada-mangal-bhandaras-were-organized-at-various-places-gonda-news-c-100-1-gon1041-158631-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, जगह-जगह हुए भंडारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बड़े मंगल पर उमड़ी आस्था, जगह-जगह हुए भंडारे
Tue, 19 May 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद लेते श्रद्धालु।
गोंडा। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर मंगलवार को जिलेभर के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन, सुंदरकांड पाठ, अखंड रामायण और भंडारे का सिलसिला चलता रहा।
शहर के मालवीय नगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। भाजपा नगर अध्यक्ष आशीष के नेतृत्व में भी भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सिंचाई विभाग, बिजली विभाग सहित शहर के कई मोहल्लों में श्रद्धालुओं ने शरबत, पूड़ी-सब्जी और अन्य प्रसाद का वितरण किया।
बाबा बटौरा धाम में दिनभर लगी रही भीड़
बालपुर। बाबा बटौरा धाम में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। मंदिर परिसर में सुंदरकांड और अखंड रामायण पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। पुजारी मोहित महाराज ने बताया कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। चौरी चौराहा स्थित बीआरसी परिसर में भी अखंड रामायण पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। यहां शिक्षकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
मनकापुर में टिकरी जंगल स्थित रूद्रवापुर सम्मय माता मंदिर में आयोजित भंडारे में विधायक रमापति शास्त्री, जनार्दन तिवारी और विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय ने प्रसाद ग्रहण किया। एपी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य समीर सिंह के नेतृत्व में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, दुर्गेश कुमार सोनी और वैभव सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टिकरी के किशुनदासपुर में अभिषेक सिंह अंकित और कोल्हमपुर बाजार में ग्रीस चौबे की अगुवाई में जनसहयोग से भंडारा कराया गया।
कटरा बाजार कस्बे के श्री हनुमानगढ़ी मंदिर में रामायण और सुंदरकांड पाठ के बाद श्रद्धालुओं के बीच छोले-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। थाना परिसर के बाहर निरीक्षक अपराध मनोज कुमार पाठक ने पुलिस टीम के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
दुबहा बाजार के छिरास, उमरिया और लैबुड़वा गांवों में भंडारे आयोजित कर श्रद्धालुओं को शरबत, हलुआ, पूड़ी और लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। पसका के धनुही रमवापुर गांव में भी पूजा-अर्चना और आरती के बाद भंडारा हुआ। जयप्रभाग्राम और इटियाथोक क्षेत्र में सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। चौक स्थित हनुमानगढ़ी, भक्ति धाम, रूदापुर और बहलोलपुर के हनुमान मंदिरों में प्रसाद वितरित किया गया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय इटियाथोक प्रथम में परिषदीय शिक्षकों की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया।