फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eyes welled up, anger raging in chest

Gonda News: छलकीं आंखें, सीने में धधकता रहा आक्रोश

Thu, 24 Apr 2025 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 24 Apr 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Eyes welled up, anger raging in chest
करनैलगंज में बुधवार की शाम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते संगठनों के पदा​धिकारी। स्र
गोंडा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। आंखों में आंसू के साथ दिल में आक्रोश लेकर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कहीं कैंडल मार्च व मौन जुलूस निकालकर मृतकों के आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई तो कहीं पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंककर आक्रोश जताया गया। पेश है रिपोर्ट :
विज्ञापन

कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी
आतंकवाद के विरोध में बुधवार देर शाम शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। विहिप के प्रांतीय नेता राकेश वर्मा गुड्डू, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस चौरसिया व भाजपा कार्यसमिति के सदस्य उमेश शुक्ल की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग कैंडल मार्च में शामिल हुए। रामलीला मैदान से शुरू होकर कैंडल मार्च जनपथ मार्केट के पास पहुंचा। हाथों में मोमबत्ती व तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम, आतंकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पहलगाम हमले में मृत लोगों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पैरों से रौंदा आतंकवाद का पुतला
विहिप के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय की अगुवाई में बृहस्पतिवार को पहलगाम हमले का कड़ा विरोध जताया गया। पदाधिकारियों ने एलबीएस चौराहे पर इकट्ठा होकर आतंकवाद व पाकिस्तान का पुतला पैरों से रौंदा। बचे हुए पुतले को फूंककर आक्रोश जताया गया। इसके बाद शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिला संयोजक आकाश सागर, देवनारायण तिवारी, शिवकुमार शास्त्री, विपिन पांडेय, दिवाकर सोमानी, सुनील, बृजेश आदि मौजूद रहे।ज्ञापन देकर बदला लेने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल की अगुवाई में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम आलोक कुमार को सौंपा गया। इसमें आतंकी हमले का बदला लेने की मांग की गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद, कश्मीर में हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो, इस्लामिक जिहाद मुर्दाबाद के नारों से कलेक्ट्रेट परिसर गूंजता रहा। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष श्रीकांत मिश्र, उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, महामंत्री शिवकुमार चौधरी, राजू शर्मा, राजा त्रिपाठी, रोहित दुबे, रौनक दुबे, नंदलाल आदि मौजूद रहे।

आतंकी हमले में मृत लोगों को दी श्रद्धांजलि
गोंडा। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों की याद में बृहस्पतिवार शाम गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने घटना की निंदा की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की। सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने कहा, सरकार को जल्द से जल्द मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। इस मौके पर पलक तिवारी, अभिनव सोनी, अंकुर आर्य, आशीष आर्य, अमन आदि खिलाड़ी मौजूद रहे। उधर, अखंड विश्वकर्मा महासंघ के पदाधिकारियों ने भी दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed