फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eyes are pity but doctor does not come

आंखे तरस जाती पर नहीं आते %डॉक्टर साहब%

Fri, 12 Mar 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Eyes are pity but doctor does not come
गोंडा के जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते मरीज। - फोटो : GONDA
गोंडा। प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। जिले का एक मात्र जनपद स्तरीय अस्पताल जिसमें रोज हजारों लोग अपना मर्ज लेकर इस उम्मीद से आते हैं कि निश्चित समयावधि में डॉक्टर साहब उनका दर्द दूर कर देंगे।
विज्ञापन

लेकिन डॉक्टरों के ओपीडी में पहुंचने का अपना अलग ही टाइम टेबल है। जिसके कारण सुबह से ही अस्पताल पहुंचे मरीजों का इंतजार करते-करते दर्द और भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

ओपीडी के बाहर बैठे मरीज डॉक्टर साहब की राह निहारते रहते हैं। कई लोग मायूस होकर लौट भी जाते हैं। वैसे तो जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू होने का सरकारी समय आठ बजे है लेकिन अधिकांश डॉक्टर अपने सारणी अनुसार 10 बजे से 11 बजे के बीच में ओपीडी कक्ष में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह साढ़े दस बजे जिला अस्पताल में कई ओपीडी कक्ष में डॉक्टर नदारद दिखे। कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। हर मरीज की आंख डॉक्टर को देखने के लिए तरस रही थी।
नेत्र विभाग के सामने सुबह 10:40 पर मरीजों का तांता लगा था। कुछ मरीज बेंच पर तो कुछ जमीन पर ही बैठकर डॉक्टर साहब का इंतजार कर रहे थे। वहीं नेत्र चिकित्सक के कक्ष बंद थे। जैसे ही कोई कर्मचारी कक्ष के पास आता तो इंतजार कर रहे मरीजों में उम्मीद जग जाती कि शायद डॉक्टर साहब आने वाले हैं। अपने दादी के आंख का इलाज कराने आये रवि ने कहा कि दादी चलो कल दिखाते हैं शायद आज डॉक्टर साहब नहीं आएंगे।

विभागीय सूत्रों की माने तो अधिकांश डॉक्टर सुबह बायोमीट्रिक हाजिरी दर्ज करवाकर अपने निजी प्रैक्टिस सेंटरों पर चले जाते हैं। उसके बाद 10 बजे से 11 बजे के बीच मे आकर ओपीडी में मरीजों का इलाज करते हैं। तब तक मरीज लाइन में खड़े होकर डॉक्टर का इंतजार करते रहते हैं। कुछ मरीज मायूस होकर लौट जाते तो कुछ डॉक्टर साहब के निजी प्रैक्टिस सेंटर का पता पूछकर मजबूरन महंगा इलाज कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed