फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Extortion demanded from disabled grandson of former BJP MLA

Gonda News: भाजपा के पूर्व विधायक के दिव्यांग पौत्र से मांगी रंगदारी

Sat, 01 Nov 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 01 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from disabled grandson of former BJP MLA
छत्रपाल रायचंदानी। स्रोत: सोशल मीडिया  - फोटो : मनकौरा गांव में अजगर का रेस्क्यू करते वनकर्मी।
गोंडा। भाजपा के पूर्व विधायक तुलसीदास रायचंदानी के दिव्यांग पौत्र छत्रपाल रायचंदानी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



शहर के दयानंद नगर निवासी पूर्व विधायक के पौत्र छत्रपाल बहराइच रोड स्थित जानकी नगर में रहते हैं। छत्रपाल के मुताबिक बहराइच रोड पर खिरौरा मोहन गांव के पास उनका ईंट-भट्ठा है। उन्होंने भट्ठे की देखरेख की जिम्मेदारी अपने चाचा विवेकानंद रायचंदानी को दे रखी है। 28 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे चाचा घर से भट्ठे पर जा रहे थे। भट्ठे के पास पहले से मौजूद खिरौरा मोहन निवासी नागेश्वर उपाध्याय, उनके पुत्र दीपक उपाध्याय, अजीत उपाध्याय व शीलू उपाध्याय ने उन्हें रोक लिया और प्रतिमाह एक लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रंगदारी दिए बिना भट्ठा नहीं चलाने देने की धमकी भी दी। छत्रपाल के मुताबिक आरोपियों ने रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राॅली नहीं ले जाने की धमकी देते हुए बीच से सड़क काट दी और पिलर लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। विवेकानंद रायचंदानी ने यूपी 112 पर सूचना दी तो पुलिसकर्मी पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के सामने भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

छत्रपाल के परिजनों ने एसपी विनीत जायसवाल से भी गुहार लगाई है। देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पिता व तीन पुत्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed