फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Expressed protest against violence against Hindus in Bangladesh

Gonda News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा का जताया विरोध

Tue, 10 Dec 2024 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 10 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Expressed protest against violence against Hindus in Bangladesh
करनैलगंज (गोंडा)। बांग्लादेश में हिंदू धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़, हिंदुओं व अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रामलीला भवन में सोमवार शाम को बड़ी संख्या में हिंदू संगठनों के लोगों ने एकजुट होकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध जताया एवं जन आक्रोश रैली, विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने से संबंधित रणनीति तैयार की।
विज्ञापन

संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा, कट्टरपंथियों का उद्देश्य बांग्लादेश को इस्लामी देश में बदलना है जो भविष्य में भारत के लिए बड़ा खतरा बनेगा। बांग्लादेश में कई कट्टरपंथी समूह भारत को विभाजित करने के उद्देश्य से सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उनका उद्देश्य पूर्वोत्तर के राज्यों को भारत से अलग करना है। इन तत्वों को पाकिस्तान और चीन से भी समर्थन मिल रहा है। बैठक में हिंदू संगठनों ने कहा कि हम सब बांग्लादेश के पीड़ितों के साथ खड़े हैं। लोगों से हिंदुओं व अन्य अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने का हर संभव प्रयास करने की अपील की गई। जिससे पीड़ित हिंदुओं तथा अन्य अल्पसंख्यकों के परिवारों, उनके व्यावसायिक, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा हो एवं उनको संरक्षण प्राप्त हो सके। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मोहित पांडेय, कन्हैयालाल वर्मा, संतोष पांडेय, सोनू पुरवार, अशोक सिंघानिया, विश्वनाथ शाह, हरजीत सिंह सलूजा, संजय यज्ञसैनी, बृजेश शर्मा, अरुण वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed