फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Expressed protest against arbitrariness, voice of rights is loud

Gonda News: मनमानी पर जताया विरोध, बुलंद की हक की आवाज

Wed, 07 Aug 2024 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 07 Aug 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest against arbitrariness, voice of rights is loud
गोंडा। पदोन्नति व स्थायीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सिंचाई एवं जलसंसाधन मंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट विजय शर्मा को सौंपा गया।
विज्ञापन

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के आह्वान पर संघ के सभी पदाधिकारी व सदस्य कलेक्ट्रेट परिसर स्थित टिनशेड में एकत्र हुए। पदोन्नति, स्थायीकरण, ज्येष्ठता निर्धारण, पूर्व विभाग की सेवाओं को जोड़ने, दिव्यांगता दर्ज कराने, चरित्र पंजिकाएं पूर्ण कराने आदि मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से प्रमुख अभियंता परियोजना द्वारा बिना किसी कारण के उक्त बिंदुओं को लंबित रखा गया है। इससे सदस्य परेशान हैं। शासन की मंशा भी पूरी नहीं हो पा रही है। प्रांतीय पर्यवेक्षक रामचंद्र ने कहा कि प्रमुख अभियंता उत्पीड़न कर रहे हैं। उनकी मनमानी और हम लोग अपने हक के लिए लड़ते रहेंगे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामसंभार ने की। जबकि संचालन मंडल उपमहासचिव पंकज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मंडल के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर एवं श्रावस्ती के संघ के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed