फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Expired TB medicines found in garbage heap

Gonda News: कूड़े के ढेर में मिलीं टीबी की एक्सपायर दवाएं

Thu, 19 Oct 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Expired TB medicines found in garbage heap
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षयरोग उन्मूलन के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने का दावा किया जा रहा है। जनजागरूकता के लिए हर महीने सरकारी रुपये फूंके जा रहे हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। एक तरफ जहां टीबी मरीजों के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली साइक्लोसिरिन दवा महीनों से खत्म है। वहीं, दूसरी ओर सीएमओ कार्यालय व टीबी यूनिट के बगल बड़ी संख्या में टीबी की दवाएं व किट कूड़ेदान में पड़ी मिलीं। समय से बांटे न जाने के कारण टैबलेट व किट एक्सपायर हो चुकी हैं। जबकि टीबी मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

एक्सपायर दवाएं कितनी संख्या में हैं इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. जय गोविंद ने बताया कि लखनऊ से ही एक्सपायरी दवाएं आ रही हैं, जिसको बहुत प्रयास के बाद भी खपाया नहीं जा सका। अब इन दवाओं को नियमानुसार निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed