{"_id":"6019777e8ebc3e2d49746158","slug":"experimental-examinations-will-start-from-today-between-incomplete-preparations-gonda-news-lko562842695","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना तैयारी के ही बोर्ड की प्रयोगिक परीक्षाएं आज, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना तैयारी के ही बोर्ड की प्रयोगिक परीक्षाएं आज, तैयारियां तेज
विज्ञापन
गोंडा के एमडीबी सिंह इंटर कॉलेज में प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में जुटी छात्राएं।
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। इसके लिए परीक्षकों की नियुक्ति बोर्ड से हो गई है। जिले के 483 कालेजों में प्रायोगिक परीक्षा होनी है। बोर्ड परीक्षा के लिए 84721 परीक्षार्थी शामिल होने हैं। प्रायोगिक परीक्षाएं बुधवार से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेंगी।
कोविड संकट के कारण स्कूल बंद होने से छात्रों के प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी तो नही हो पाई है। कुछ स्कूलों में विज्ञान शिक्षकों ने छात्रों के तरीके बताएं हैं। मंगलवार को कई स्कूलों में इसकी तैयारी की गई है। महाराजा देवी बख्श सिंह इंटर कॉलेज बेलसर के प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि बच्चों को जरूरी प्रशिक्षण दिया गया है।
कॉलेजों में प्रयोगिक परीक्षाओं की तैैयारियां मंगलवार तक होती दिखीं। इंटर के प्रयोगात्मक विषयों में पूर्णांक में से 50 फीसदी अंक आंतरिक परीक्षक तथा 50 फीसदी अंक बाहरी परीक्षक को देना है।
विज्ञापन
इसी तरह हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन के आधार ही कराई जाएंगी। प्रोजेक्ट वर्क को देखा जाएगा। परीक्षाओं की पूरी रिकॉर्डिंग होगी और प्रधानाचार्य सुरक्षित रखेंगे। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण तिवारी ने इसके लिए सभी कॉलेजों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।
सीबीएसई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा चार मई से शुरू होकर 10 जून तक चलेगी। 10 जुलाई तक नतीजे घोषित करने तैयारी है। सीबीएसई ने कोरोना गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक मार्च से शुरू हो रही हैं।
सीबीएसई ने जहां एक तरफ टाइम टेबल के साथ प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है वहीं यूपी बोर्ड की ओर से अभी तक केंद्र का निर्धारण तक नहीं हो सका है। परीक्षा केंद्र तय किए जाने के बाद प्रयोगात्मक परीक्षा और परीक्षा कार्यक्रम जारी होगा। सीबीएसई परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए छात्रों की बायोमीट्रिक हाजिरी लेगा। यह प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।
नया सिस्टम लागू होने के बाद परीक्षा के दौरान मूल परीक्षार्थी की जगह दूसरे को परीक्षा में बैठाने से रोका जा सकेगा। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में स्कूलों में भी अटेंडेंस के लिए बायोमीट्रिक सिस्टम लागू किया जा सकता है। बायोमीट्रिक सिस्टम से अटेंडेंस परीक्षा कक्ष में ली जाएगी।
बोर्ड पहले इस व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में लागू करेगा। परीक्षार्थियों को कक्ष में बैठने के बाद हाजिरी लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। अब तक परीक्षार्थी की पहचान प्रवेश पत्र पर लगे फोटो को देखकर की जाती थी। अब परीक्षार्थियों की पहचान डिजिटल तरीके से होगी। नई व्यवस्था लागू होने से परीक्षार्थियों को पहचानने में आसानी होगी। कोई परीक्षार्थी फर्जी निकला तो उसे परीक्षा दौरान ही पकड़ा जा सकेगा।