{"_id":"60197d198ebc3e31ab2ac9a5","slug":"excise-team-raided-two-villages-gonda-news-lko5628521138","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने दो गांवों में मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी टीम ने दो गांवों में मारा छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पंचायत चुनाव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न इलाकों में छापा मारने के आदेश दिए हैं। मंगलवार को आबकारी निरीक्षकों की टीम ने दो गांवों में छापा मारा। छापे के दौरान आबकारी टीम ने 50 लीटर कच्ची शराब बरामद की मौके पर मिले 2200 किलो लहर को नष्ट कर दिया।
जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र दो मनकापुर सत्येन्द्र सिंह व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र तीन तरबगंज अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में आबकारी टीम ने मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के पेरीपोखर गांव के पास छापा मारा।
छापे के दौरान रेलवे ट्रैक के दोनों ओर जमीन में एक गड्ढे में लहन छिपाकर रखी गई थी। जिसे बरामद कर लिया गया। मौके पर 800 किलोग्राम लहन और 15 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
इसी के बाद मनकापुर क्षेत्र के ही अमवा गांव में छापा मारा गया तो गांव के पूरब जंगल में जमीन के नीचे गड्ढे में भारी मात्रा में लहन छुपाकर रखी गयी थी, जिसे बरामद कर लिया गया। मौके पर 1400 किलोग्राम लहन बरामद हुई। इसके साथ ही मौके पर 35 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।
टीम को दोनो स्थानो से शराब के गैलन,ड्रम व शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। बताया कि पेरीपोखर व अमवा में मिले लहन को मौके पर नष्ट कर दिया गया। मामले में अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।