फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exam

परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को डीएम की कड़ी चेतावनी

Sat, 02 Apr 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Exam
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए शनिवार को डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जीजीआईसी इंटर कॉलेज में जिले के 143 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि यदि शासन व बोर्ड की मंशा के विपरीत किसी भी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक अथवा स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने गड़बड़ी करने की कोशिश की, तो निश्चित ही एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति स्ट्रांग रूम में मोबाइल कतई नहीं ले जाएगा। यदि किसी अति आवश्यक कार्यवश किसी को स्ट्रांग रूम में जाना ही पड़े तो उसकी एंट्री रजिस्टर में उसके नाम, पदनाम, आने का कारण व समय के साथ अंकित की जाएगी। इसके अलावा डबल लॉक में रखे प्रश्नपत्रों के पैकेट्स को परीक्षा के निर्धारित समय व बिना स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति के कतई खोला नहीं जाएगा। कहा कि नकलविहीन परीक्षा में बाधा बनने की कोशिश करने वाले केंद्र व्यवस्थापक सतर्क हो जाएं। कहा कि जनपद के सभी 143 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है, इसलिए प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाय कि सीसीटीवी कार्य कर रहे हों और उसकी रिकॉर्डिंग लगातार चलती रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, ओएसडी शिवराज शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed