{"_id":"634c4d56df2d0863ce2df2d2","slug":"exam-center-gonda-pet-gonda-news-lko6531848151","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 केंद्रों पर 15480 ने दी पीईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 केंद्रों पर 15480 ने दी पीईटी
विज्ञापन
गोंडा। पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) रविवार को 20 केंद्रों पर संपन्न हो गई। दो दिनों तक चली परीक्षा में 38,880 आवेदकों को परीक्षा में शामिल होना था, जिसमें दोनो दिन मिलाकर 8076 रहे गैर हाजिर रहे और 30816 ने परीक्षा दी है। गैर जिलों से आए अभ्यर्थियों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ा। कुछ लोग जहां एक दिन पहले ही आ गए और स्थानीय होटलों और धर्मशालाओं में रहे, वहीं सुबह आए लोगों को केंद्र खोजने में दिक्कतें हुईं। रविवार को हुई परीक्षा में दोनों पालियों में 19440 परीक्षार्थियों में 15,480 ने परीक्षा दी। जबकि 3960 ने परीक्षा छोड़ दी है।
रविवार को जिले में आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) कड़ी सुरक्षाओं के बीच सकुशल संपन्न हुई। रविवार को प्रथम पाली में 9720 में 7700 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 2020 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पाली में 9720 में 7780 परीक्षार्थी उपस्थित रहे एवं 1940 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा में जनपद में कुल 38880 परीक्षार्थियों को देनी थी परीक्षा। शनिवार को प्रथम पाली में 7584 परीक्षार्थी उपस्थित थे एवं 2136 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में 7740 परीक्षार्थी उपस्थित थे, वहीं 1980 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसके साथ ही रविवार को हुई परीक्षा के बाद पीईटी की परीक्षा संपन्न हो गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनात रहे। यह परीक्षा दो दिनों में चार पालियों में संपन्न हुई। साथ ही जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षाओं का औचक निरीक्षण किये। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा सकुशल हो गई है।