{"_id":"623a0a6fc9e43d3ad3100a07","slug":"exam-board-up-gonda-news-lko622686260","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: 143 केंद्रों पर रहेगा स्टेटिक मजिस्ट्रेट का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा: 143 केंद्रों पर रहेगा स्टेटिक मजिस्ट्रेट का पहरा
विज्ञापन
फोटो-10-गोंडा के जिला पंचायत सभागार में बोर्ड परीक्षा को लेकर आयोजित बैठक में जानकारी देते डीएम। -स
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए त्रिस्तरीय निगरानी की व्यवस्था की गई है। इसके लिए 143 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट का पहरा होगा। 24 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षाओं पर नजर रखेंगे। जबकि, आठ जोनल मजिस्ट्रेट परीक्षा पर कड़ी नजर रखेंगे। माध्यमिक शिक्षा के उड़ाका दल भी लगातार औचक निरीक्षण करता रहेगा। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार का कहना है कि इसके साथ ही केंद्रों के हर कमरे में सीसीटीवी से निगरानी होगी। कंट्रोल रूम में हर पल की खबर एक टीम लेती रहेगी। कहीं कोई लापरवाही मिली तो तत्काल टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश करने वालों के विरूद्व एफआईआर दर्ज होगी।
जिले के 143 केंद्रों पर 24 मार्च से प्रारंभ हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिले को आठ जोन तथा 24 सेक्टरों में बांटा गया है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। इसके साथ ही 143 परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। हाईस्कूल एवं इंटर के परीक्षा को संपन्न कराने के लिए 143 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर हाईस्कूल व इंटर के 80 हजार 594 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
मजिस्ट्रेटों को नकल रोकने का दिया प्रशिक्षण
परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन और शुचिता से कराने के लिए मजिस्ट्रेटों को प्रशिक्षित किया गया। मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने सभी सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस के अधिकारियों को परीक्षा के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि परीक्षाओं का माहौल खराब करने अथवा नकल कराने का प्रयास कराने वाले किसी भी असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। यदि उसमें विद्यालय प्रबंधन की संलिप्तता पाई गई तो परीक्षा केंद्र को डिबार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
सीसीटीवी से नजर, मोबाइल फोन रहेगा प्रतिबंधित
जिलाधिकारी ने बताया कि 143 परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगें। सभी मजिस्ट्रेट स्वयं यह सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे हों और सही दिशा में लगे हुए हों। किसी भी परीक्षार्थी या परीक्षा कक्ष निरीक्षक को मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर परीक्षा के दौरान नकल कराने अथवा किसी भी परीक्षार्थी के स्थान पर कोई अन्य परीक्षार्थी पेपर देते हुए पाया जाता है, तो संबंधित के खिलाफ एफआईआर होगी। केंद्र प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा केंद्र पर कोई छात्र-छात्रा या विद्यालय प्रबंधन परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का कतई प्रयोग न कर सके, इसके लिए कड़ी निगरानी की जाए। सीडीओ शशांक त्रिपाठी, एएसपी शिवराज, सभी एसडीएम व सीओ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित सभी सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।