फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exam,board,gonda

बोर्ड परीक्षा: जो कॉलेज बनेंगे केंद्र वहां की बेटियों को स्वकेंद्र की सुविधा

Fri, 04 Nov 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Exam,board,gonda
गोंडा। बोर्ड परीक्षा में इस बार बेटियों की सुविधा पर विशेष ध्यान रहेगा। जो कॉलेज परीक्षा केंद्र बनेंगे, वहां की पढ़ने वाली छात्राओं को वहीं परीक्षा देने की सुविधा होगी। जिले के 485 कॉलेजों में 200 कॉलेजों को केंद्र बनने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे करीब 200 कॉलेज की 20 हजार छात्राओं को फायदा मिलेगा। वहीं जिन छात्राओं व दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा नहीं मिलेगी, उनका परीक्षा केंद्र पांच किलोमीटर में आवंटित किया जाएगा। इसी तरह छात्रों का परीक्षा केंद्र उनके विद्यालय से यथासंभव पांच से दस किमी की दूरी में रहेगा। यदि 10 किमी में विद्यालय नहीं है तो छात्र का विद्यालय से 15 किमी की परिधि में स्थित नजदीकी विद्यालय में परीक्षा केंद्र तय किए जाने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

साथ ही 40 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता वाले छात्र-छात्राओं को यदि उनका विद्यालय केंद्र होगा तो परीक्षण के बाद स्वकेंद्र परीक्षा की अनुमति मिलेगी, अन्यथा ऐसे दिव्यांग छात्र, छात्राओं को नजदीकी परीक्षा केंद्र में समायोजित किया जाना है। परीक्षा केंद्र निर्धारण से जुड़े निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षा केंद्र के चयन से लेकर निर्धारण व आवंटन तक की प्रक्रिया घोषित की गई है। इसके तहत केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन व्यवस्था से किया जाएगा। राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों व वित्तविहीन विद्यालयों की अलग-अलग मेरिट तैयार की जाएगी। निर्देशों के तहत विषम भौगोलिक परिस्थिति व विद्यालय की अनुपलब्धता को देखते हुए हाईस्कूल के परीक्षार्थियों को कम दूरी वाले निकटस्थ केंद्र पर व इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को दूर का निकटस्थ परीक्षा केंद्र आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र का भौतिक सत्यापन 18 नवंबर तक
परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए विद्यालयों की अवस्थापना व संसाधन की सूचना यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर 22 अक्तूबर तक अपलोड की गई है। विद्यालयों के बीच दूरी संबंधी जियो लोकेशन की सूचना विद्यालय प्रांगण से मोबाइल एप पर 28 अक्तूबर तक अपलोड की जाएगी। अभी तक 80 कॉलेजों की ओर से जियो टैग जिले में नहीं किया गया है। जिन्हें चेतावनी दी गई है। इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति द्वारा भौतिक सत्यापन 18 नवंबर तक कराया जाएगा। समिति की सत्यापन की आख्या 25 नवंबर तक वेबसाइट पर अपलोड होगी। ऑनलाइन विधि से चयनित परीक्षा केंद्रों की सूची जिला समिति के अवलोकनार्थ वेबसाइट पर आठ दिसंबर तक अपलोड होगी। छात्रों, अभिभावकों, प्रधानाचार्य व प्रबंधकों से आपत्तियां 14 दिसंबर तक मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तारण करके आख्या, संस्तुति 20 दिसंबर तक जिला समिति ऑनलाइन अग्रसारित करेगी। परीक्षा केंद्रों को लेकर यदि दोबारा किसी को आपत्ति है तो वह 31 दिसंबर तक परिषद की ई मेल पर आपत्ति भेज सकेगा। परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची सात जनवरी को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति के अनुसार ही केंद्र का निर्धारण
यूपी बोर्ड के लिए केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है, जिन कॉलेजों की ओर से जियो टैग नहीं किया गया है उन्हें नोटिस दी गई है। बोर्ड के नीति के अनुसार ही केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। राकेश कुुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed