फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   EVM and VVPAT voter awareness chariot leaves

ईवीएम व वीवीपैट मतदाता जागरूकता रथ रवाना

Tue, 07 Dec 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT voter awareness chariot leaves
गोंडा। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने मंगलवार को एलईडी मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता वाहन जिले के 2915 मतदान केंद्र, तहसील मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालयों, प्रमुख स्थलों, चौराहों व बाजारों में रोस्टर वार पहुंचेगा। एलईडी वैन द्वारा मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान को भविष्य चुनने का अधिकार है। मतदान की प्रक्रिया के संबंध में सभी जानकारियां मतदाताओं के पास अवश्य होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से चार एलईडी जागरूकता वाहन निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में भेजे गए हैं जिसके माध्यम से मतदाताओं को जानकारी देने व जागरूक करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि यह वाहन जिले की चारों तहसीलों गोण्डा सदर, करनैलगंज, मनकापुर तथा तरबगंज समेत सभी सातों विधान सभा क्षेत्रों में जागरूकता का कार्य करेगा। एलईडी जागरूकता वाहन के साथ मास्टर ट्रेनर भी रहेंगे, जो ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी देने के साथ-साथ मतदान की प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेनर द्वारा मतदाताओं को बताया जाएगा कि ईवीएम मशीन किस तरह वीवीपैट से कनेक्ट करने पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करने के बाद अपने मत की पुष्टि कर सकता है कि जिस प्रत्याशी को उसके द्वारा मत दिया गया है, उसी को उसका वोट मिला है।
एसडीएम करनैलगंज हीरालाल ने तहसील करनैलगंज में जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अपील की कि ज्यादा से ज्यादा लोग वाहन के माध्यम से मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल करें जिससे निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न हो सके।

जागरूकता वाहनों को रवाना करने के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार सोनी, विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के नोडल अधिकारी सीआरओ जयनाथ यादव, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, तहसीलदार करनैलगंज पुष्कर मिश्रा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंग जीत वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed